कानपुर में क्लास-5 की छात्रा का शव खेत में गड़ा मिला, मासूम की बॉडी पर नहीं थे कपड़े…फिर ये देख सभी का दिमाग हिल गया
UP News: कानपुर में क्लास-5 की छात्रा का शव जिस हालत में मिला, उसने सनसनी मचा दी. पुलिस ने क्राइम सीन की गहनता के साथ जांच की है. इस मामले ने हड़कंप मचा रखा है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: कानपुर के बिधनू क्षेत्र स्थित एक गांव में एक बच्ची गायब हो गई. बच्ची की उम्र 11 साल थी और वह क्लास-5 में पढ़ती थी. परिजनों ने उसे खोजा. मगर वह नहीं मिली. तभी परिवार की नजर घर से 300 मीटर दूर एक खेत में गईं. वहां मिट्टी उठी हुई थी. परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ और मिट्टी हटाई गई. इसके बाद सभी की चीख निकल गई. दरअसल मिट्टी के नीचे बच्ची का शव था. शव नग्न अवस्था में था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे.