लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में अब पत्रकारों, शिक्षकों, वकीलों को फ्लैट देने की तैयारी, सरकारी योजना का हुआ ऐलान!

UP News: उत्तर प्रदेश में अब पत्रकारों, वकीलों, शिक्षकों और डॉक्टरों का भी होगा अपना घर. सरकार ने इन पेशेवरों के लिए खास फ्लैट योजना शुरू करने का फैसला किया है.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 90000 लाभार्थियों के खातों में 900 करोड़ रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी है. डीबीटी के जरिए भेजी गई यह रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंची है, जिससे बिना किसी बिचौलिये के मकान निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. नवरात्र से पहले यह बड़ा ऐलान किया गया है.