Bareilly News: बरेली में लेखपाल निलंबित, लापरवाही और अनुशासनहीनता पर विभागीय जांच के आदेश
Bareilly Lekhpal Suspended: बरेली की मीरगंज तहसील में राजस्व कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में लेखपाल उमाशंकर राना को निलंबित कर दिया गया है. समीक्षा में आवंटित आठ में से एक भी प्रकरण का निस्तारण नहीं मिला. प्रशासन ने विभागीय जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई के आदेश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

बरेली में लेखपाल निलंबित, लापरवाही और अनुशासनहीनता पर विभागीय जांच के आदेश
Bareilly News: तहसील मीरगंज में राजस्व कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए खमररिया सानी क्षेत्र के लेखपाल उमाशंकर राना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निधि शुक्ला ने शासन के निर्देशों और जिलाधिकारी कार्यालय के आदेशों के अनुपालन में यह कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी है.
