Barabanki Weather Update: बाराबंकी में मेहरबान हुआ मानसून, झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे
Barabanki weather 28 july 2026: बाराबंकी में मंगलवार दोपहर झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया. कई दिनों की गर्मी और उमस के बाद हुई बारिश से लोगों को राहत मिली, जबकि धान किसानों के चेहरे खिल उठे. एनडीएमए ने अगले तीन घंटे तक आंधी, बिजली और तेज बारिश की चेतावनी भी जारी की है.
ADVERTISEMENT

बाराबंकी में मेहरबान हुआ मानसून, झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे
Barabanki News: जनपद की तहसील फतेहपुर क्षेत्र में मंगलवार अपराह्न करीब 3:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई. कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद हुई इस वर्षा ने लोगों को राहत पहुंचाई, जबकि धान की खेती कर रहे किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई. किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसल की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा.
