Amethi News: अमेठी में होमगार्ड भर्ती की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी सरवणन टी. ने किया निरीक्षण
Amethi Home Guard Recruitment: अमेठी में प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने भर्ती स्थल का निरीक्षण कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

अमेठी में होमगार्ड भर्ती की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी सरवणन टी. ने किया निरीक्षण
Amethi News: जनपद में प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के तहत होने वाले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवीपीएसटी) की तैयारियों का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने नवीन पुलिस लाइन, गौरीगंज पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
