लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: मथुरा नगर निगम को मिली नई अपर नगर आयुक्त, सुनीता कुमारी संभालेंगी जिम्मेदारी

Mathura Vrindavan News: मथुरा-वृंदावन नगर निगम को नई अपर नगर आयुक्त मिल गई हैं. पीसीएस अधिकारी सुनीता कुमारी जल्द कार्यभार संभालेंगी. उनसे स्वच्छता, विकास कार्यों, अतिक्रमण नियंत्रण और नागरिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. आगामी जन्माष्टमी तैयारियों के बीच उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

मथुरा नगर निगम को मिली नई अपर नगर आयुक्त, सुनीता कुमारी संभालेंगी जिम्मेदारी
मथुरा नगर निगम को मिली नई अपर नगर आयुक्त, सुनीता कुमारी संभालेंगी जिम्मेदारी मथुरा नगर निगम को मिली नई अपर नगर आयुक्त, सुनीता कुमारी संभालेंगी जिम्मेदारी
social share
Google CTA

Mathura Vrindavan News: प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत मथुरा-वृंदावन नगर निगम को नई अपर नगर आयुक्त मिल गई हैं. अमरोहा में एसडीएम के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी सुनीता कुमारी का तबादला मथुरा-वृंदावन नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर किया गया है. शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के बाद वह जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी.