लेटेस्ट न्यूज़

Mirzapur News: मिर्जापुर में 9 माह के मासूम से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी अब भी फरार, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल

Mirzapur Crime News: मिर्जापुर में 9 माह के मासूम से कथित अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी अब भी फरार है. मुकदमा दर्ज होने के कई दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. परिवार ने निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

ADVERTISEMENT

मिर्जापुर में 9 माह के मासूम से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी अब भी फरार, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
मिर्जापुर में 9 माह के मासूम से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी अब भी फरार, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
social share
Google CTA

Mirzapur News: लालगंज थाना क्षेत्र में 9 माह के मासूम के साथ कथित अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के कई दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जबकि मासूम का इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.