Saharanpur News: सहारनपुर में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एसी आउटडोर समेत चोरी का सामान बरामद
Saharanpur Theft Case: सहारनपुर पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से तीन एसी आउटडोर यूनिट, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, कॉपर पाइप और अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ है. वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी सीज कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एसी आउटडोर समेत चोरी का सामान बरामद
Saharanpur News: थाना मंडी पुलिस ने चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी किए गए तीन एसी के आउटडोर यूनिट, एक इन्वर्टर, एक स्टेबलाइजर, एसी के कॉपर पाइप, कॉपर वायर समेत अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं.चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल किए गए ई-रिक्शा को भी पुलिस ने सीज कर दिया है.
