Saharanpur News: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर में ट्रैफिक प्लान लागू, 29 जुलाई से भारी वाहनों की नो-एंट्री
Saharanpur Kanwar Yatra 2026: सहारनपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है. 29 जुलाई से भारी वाहनों और 4 अगस्त से हल्के एवं मध्यम श्रेणी के वाहनों पर डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी होगी. पुलिस ने यात्रियों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है.
ADVERTISEMENT

कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर में ट्रैफिक प्लान लागू, 29 जुलाई से भारी वाहनों की नो-एंट्री
Saharanpur News: कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस ने विस्तृत यातायात डायवर्जन योजना जारी की है. इसके तहत 29/30 जुलाई की रात 12 बजे से जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा. वहीं 4/5 अगस्त की रात 12 बजे से हल्के और मध्यम श्रेणी के वाहनों के लिए भी डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी होगी.
