लेटेस्ट न्यूज़

Fatehpur News: पढ़ाई नहीं, सिर्फ आश्वासन, सुविधाओं के अभाव पर फूटा छात्रों का गुस्सा, सर्वोदय इंटर कॉलेज में हंगामा, धरने पर बैठे सैकड़ों छात्र

Fatehpur Students Protest: फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से नाराज सैकड़ों छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर धरना दिया. छात्रों ने केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की. जिला विद्यालय निरीक्षक के लिखित आश्वासन के बाद फिलहाल प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया.

ADVERTISEMENT

पढ़ाई नहीं, सिर्फ आश्वासन, सुविधाओं के अभाव पर फूटा छात्रों का गुस्सा, सर्वोदय इंटर कॉलेज में हंगामा, धरने पर बैठे सैकड़ों छात्र
पढ़ाई नहीं, सिर्फ आश्वासन, सुविधाओं के अभाव पर फूटा छात्रों का गुस्सा, सर्वोदय इंटर कॉलेज में हंगामा, धरने पर बैठे सैकड़ों छात्र
social share
Google CTA

Fatehpur News: फतेहपुर जनपद के किशनपुर कस्बा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज सोमवार को छात्रों के उग्र विरोध का केंद्र बन गया. विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाते हुए सैकड़ों छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर परिसर में धरना शुरू कर दिया. छात्रों के प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा होने लगी.