अस्पताल में एडमिट वेदपाल को कमरा नंबर 15 में घुसकर मारी गई गोली, पीछे की कहानी चौंका देगी
Aligarh Crime News: अलीगढ़ के रेणुका अस्पताल में मरीज को सिर में सटाकर मारी गोली. मैरिस रोड पर हथियारबंद हमलावरों ने फैलाई दहशत. मथुरा की युवती से प्रेम प्रसंग के चलते हुई वारदात.
ADVERTISEMENT

Aligarh Crime News
Aligarh Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है. मैरिस रोड स्थित रेणुका अस्पताल के कमरा नंबर 15 में भर्ती एक मरीज वेदपाल के सिर में पिस्टल सटाकर बदमाशों ने गोली मार दी. यह वारदात तब हुई जब मरीज का चंद घंटों पहले ही ऑपरेशन हुआ था. हमलावरों के हिम्मत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अस्पताल स्टाफ के सामने ही पिस्टल लहराई और दहशत फैलाते हुए मौके से भाग निकले. पुलिस की शुरुआती जांच में इस खूनी वारदात के पीछे मथुरा की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग और रंजिश की बात सामने आ रही है.