UPTak Baithak Logo

सबके सामने ही मंत्री दयाशंकर सिंह ने लगा दी शिक्षक को डांट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ADVERTISEMENT

यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का शिक्षक को डांटते हुए वीडियो वायरल.देवरिया के शिक्षक केके सिंह सुसाइड केस में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे थे शिक्षक संघ के लोग.

social share
google news

अपने बेबाक अंदाज और कड़क तेवरों के लिए पहचाने जाने वाले योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह का नया वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. मामला देवरिया का है जहां शिक्षक संघ के कुछ लोग एक दिवंगत शिक्षक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंत्री जी से मिलने पहुंचे थे. बातचीत के दौरान जैसे ही एक शिक्षक ने कार्यवाही में देरी पर सवाल उठाया. मंत्री जी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.उन्होंने सरेआम शिक्षक को डांटते हुए कहा 'अवसर दिया जा रहा है तो आप सिर पर चढ़ेंगे, अपनी सीमा में रहिए.'