लेटेस्ट न्यूज़

पूर्व CM हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर बोले सीएम योगी- 'उन्होंने प्रयागराज को नई पहचान दी थी'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम ने उन्हें कुशल प्रशासक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए उनके योगदान को याद किया.

ADVERTISEMENT

CM Yogi
CM Yogi
social share
Google CTA

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की. मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें एक लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में याद किया. सीएम ने उन्हें एक ऐसा राजनेता बताया जिन्होंने सामाजिक जन-जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना को प्रखर रूप से बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए.