लेटेस्ट न्यूज़

सिलेंडर मिलते ही शख्स ने उसपर बांधी जंजीर... प्रयागराज से सामने आई ग्राउंड रिपोर्ट आपके होश फाख्ता कर देगी

ईरान-इजरायल जंग का असर: यूपी समेत देश भर में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत. प्रयागराज में गैस के लिए मची भारी अफरा-तफरी, सिलेंडर बचाने के लिए लोगों ने बांधी जंजीरें.

ADVERTISEMENT

Prayagraj News
Prayagraj News
social share
google news

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़ी जंग का असर देश में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर पड़ा है. यूपी समेत देश के कई राज्यों में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. संगम नगरी प्रयागराज में भी गैस उपभोक्ता गैस सिलेंडरों को लेकर बेहद परेशान नजर आ रहे हैं. शासन और प्रशासन के दावों की विपरीत ग्राउंड रियलिटी बिल्कुल उलट है. प्रयागराज में गैस एजेंसियों पर जहां भारी भीड़ उमड़ रही है. वहीं होम डिलीवरी की व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है.