लेटेस्ट न्यूज़

कुत्ते खोद रहे थे मिट्टी तो दिखा 17 साल की साक्षी यादव का हाथ, बैग में रखा था सिंदूर फिर सामने आई खौफनाक मर्डर की कहानी

UP News: प्रयागराज की साक्षी यादव के साथ जो हुआ, उसने हर किसी को हिला कर रख दिया. अगर कुत्ते मिट्टी नहीं खोदते तो साक्षी के शव का भी पता नहीं चलता. ये खौफनाक मर्डर कहानी आपको चौंका देगी.

ADVERTISEMENT

Prayagraj News, Prayagraj Sakshi Yadav Murder Case, Prayagraj Sakshi Yadav Case, Sakshi Yadav Murder Case, Prayagraj Police, UP News, प्रयागराज न्यूज, प्रयागराज साक्षी यादव मर्डर केस, प्रयागराज साक्षी यादव केस, साक्षी यादव हत्याकांड
UP News
social share
google news

UP News: प्रयागराज के लखरांवा गांव के एक बाग में कुछ कुत्ते जमीन की मिट्टी को खोद रहे थे. खोदते-खोदते अचानक बाल नजर आने लगे. फिर एक हाथ भी दिखने लगा. आस-पास के लोगों की नजर जैसे ही सिर के बाल और हाथ पर पड़ी, वह सकते में आ गए और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने खुदाई की तो पूरा शव ही बाहर आ गया. ये शव एक युवती का था, जिसकी पहचान साक्षी यादव के तौर पर हुई. फिर ये भी पता चला कि छात्रा गायब थी और उसके परिवार ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी.