लेटेस्ट न्यूज़

स्कूल की बस का फर्श था टूटा, झटका लगा और नीचे गिर गई 9 साल की नैना, बच्ची को मिली दर्दनाक मौत

Agra School Bus Accident: आगरा के एत्मादपुर इलाके में चलती स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरने के बाद 9 साल की छात्रा नैना की दर्दनाक मौत हो गई. परिजनों ने बस की जर्जर हालत और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Agra School Bus Accident: आगरा के एत्मादपुर से एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. रोज की तरह स्कूल से घर लौट रही एक मासूम बच्ची की जिंदगी रास्ते में ही खत्म हो गई. चलती बस में बैठी नौ साल की बच्ची नैना अचानक बस के टूटे फर्श से नीचे गिर गई और देखते ही देखते बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया. कुछ ही पलों में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. इस घटना के बाद गाव में शोक की लहर है और स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं.