लेटेस्ट न्यूज़

परिवार करता रहा विरोध पर एक न मानी... महाकुंभ वाली 'मोनालिसा' ने मुस्लिम BF फरमान खान से मंदिर में की शादी

ADVERTISEMENT

Monalisa Marriage News: महा कुंभ से वायरल हुई मोनालिसा ने परिवार के विरोध के बावजूद अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली. दोनों ने पहले सिविल मैरिज की और बाद में अरुल्मिगु नूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

social share
Google CTA

Monalisa Marriage News: कभी महा कुंभ मेले से वायरल होकर रातों-रात सुर्खियों में आईं मोनालिसा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी का बड़ा फैसला है. बता दें कि परिवार के कड़े विरोध और विवादों के बीच मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. बताया जा रहा है कि इस रिश्ते को लेकर उनके घर में काफी तनाव था लेकिन मोनालिसा ने सभी अटकलों को पीछे छोड़ते हुए सात फेरे ले लिए हैं. उनकी शादी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस शादी को लेकर बहस भी तेज हो गई है.