खुद को योगी समर्थक बताने वाले हाजी मोहम्मद अशफाक जोड़ते रह गए इंस्पेक्टर के हाथ पर चल गया बुलडोजर!
UP News: वाराणसी के हाजी मोहम्मद अशफाक की वीडियो वायरल हो रही है. उन्होंने खूब मिन्नत की मगर फिर भी बुलडोजर चल गया.
ADVERTISEMENT

Varanasi News
UP News: वाराणसी में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है. कचहरी से संदहा तक सड़क चौड़ीकरण के काम को लेकर प्रशासन जमीन पर उतर चुका है. इस दौरान बुलडोजर भी चल रहा है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग मुस्लिम शख्स पुलिस अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ रहा है और बुलडोजर कार्रवाई से बचने के लिए 1 दिन का समय मांग रहा है.