UPTak Baithak Logo

प्रयागराज में कूड़ा फेंकने को लेकर एक ही परिवार के 2 पक्षों में चले लाठी-डंडे, चिल्लाती रहीं मां-बेटियां, मारपीट करता रहा शख्स

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के लोगों के बीच कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. इस दौरान एक व्यक्ति ने लाठी-डंडों से परिवार की महिलाओं और बेटियों की पिटाई कर दी.

ADVERTISEMENT

महिला और उसकी बेटियों की पिटाई करता पड़ोसी. (Photo: Screengrab)
महिला और उसकी बेटियों की पिटाई करता पड़ोसी. (Photo: Screengrab)
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के लोगों के बीच कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. इस दौरान एक व्यक्ति ने लाठी-डंडों से परिवार की महिलाओं और बेटियों की पिटाई कर दी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिलाएं चीखती हुई सुनाई दे रही हैं. वीडियो में एक व्यक्ति पूरी ताकत से लाठी से महिला पर हमला करता नजर आ है जिससे वह जमीन पर गिर जाती है. वहीं उसे बचाने के लिए आगे आई उसकी बेटियां भी जमीन पर गिर जाती हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी माफी मांगते नजर आए.