लखनऊ में 130 एकड़ जमीन पर लग्जरी बंगला, हेलीपैड, स्टेडियम न जाने क्या-क्या बनाया था सुब्रत रॉय ने, अब यहां ये होगा
Subrata Roy Sahara News: लखनऊ में 47 साल पुराना सुब्रत रॉय का साम्राज्य अंत की तरफ है. कभी लखनऊ की पहचान सहारा इंडिया के हजारों कर्मचारियों, भव्य इमारतों और कारोबार से जुड़ी रहती थी. अब सुब्रत रॉय के निधन के बाद समूह की संपत्तियों पर सरकारी कार्रवाई तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

सुब्रत रॉय
Lucknow News: लखनऊ में सहारा इंडिया के 47 साल पुराने साम्राज्य का अब अंत होता दिख रहा है. सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय के निधन के बाद सहारा की संपत्तियों पर सरकारी कार्रवाई तेज हो गई है. आपको बता दें कि लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), जिला प्रशासन और नगर निगम ने मिलकर सहारा को लीज पर दी गई 19 संपत्तियों की समीक्षा शुरू कर दी है. लखनऊ नगर निगम ने गोमती नगर में स्थित सहारा शहर की 130 एकड़ जमीन को जल्द ही सील करने की घोषणा की है. मालूम हो कि यह जमीन 1994-95 में तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार के समय 170 एकड़ के आवंटन का हिस्सा थी. इसमें से 130 एकड़ जमीन लाइसेंस डीड के तहत आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं के लिए दी गई थी.