कॉमेडी वीडियो बना लाखों कमाने वाले बरेली के मोबिन चाचा ने इस उम्र में कर दिया पथराव, धरे गए तो गिर पड़े
UP News: बरेली में हुई हिंसा और पथराव के मामले में पुलिस ने यूट्यूबर मोबिन चाचा को पकड़ लिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: बरेली के मोबिन उर्फ मूविंग चाचा, इन्हें लोग इसलिए जानते थे कि ये कॉमेडी वीडियो बनाते थे और यूट्यूब पर उन्हें डालते थे. ऐसा करके जहां वह लोगों का मनोरंजन करते थे तो लाखों रुपये हर महीने कमाते भी थे. मगर अब मोबिन उर्फ मूविंग चाचा फंस गए हैं. दरअसल बरेली में हुए बवाल और पुलिस पर पथराव के मामले में मोबिन चाचा पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं. बरेली बवाल में लाखों की संख्या में फॉलोअर्स वाले मोबिन चाचा अब जेल की सलाखों के पीछे हैं.