लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update:17 फरवरी को पलटेगा यूपी का मौसम, IMD ने इन जिलों में जारी की बारिश की चेतावनी

UP Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में हल्की बरिश होगी. हालांकि, पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी नहीं है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम में बीते कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. फरवरी के तीसरे हफ्ते की शुरूआत होते-होते गर्मी महसूस होनी शुरू हो गई है. ऐसे में अब लोग गर्म कपड़ों को पैक करना भी शुरू कर चुके हैं. लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में यूपी के मौसम में कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है. हालांकि इस बारिश से न्यूनतम तापमान में कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा.