UPTak Baithak Logo

नौकरी-चाकरी: संविदा और आउटसोर्स पर काम करने वालों की नौकरी गई तो सपा MLA ने हल्ला काट दिया!

ADVERTISEMENT

UP Vidhan Sabha Debate: यूपी विधानसभा में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की छंटनी पर मचा हंगामा! सपा विधायक अखिलेश यादव ने घेरा तो स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने दिया करारा जवाब. जानिए आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के 110 कर्मियों का क्या होगा.

social share
Google CTA

UP Vidhan Sabha Debate: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान संविदा कर्मियों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच सदन में तीखी बहस और हंगामा हुआ. आजमगढ़ से सपा विधायक अखिलेश यादव ने संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के शोषण का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग एजेंसियां बदलने पर पुराने कर्मचारियों को हटा दिया जाता है. कंपनियां कर्मचारियों से मोटी रकम लेकर भर्ती करती हैं और उनके पास भविष्य की कोई सुरक्षा नहीं होती. उन्होंने आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज का उदाहरण दिया, जहां नई एजेंसी आने के बाद 110 पुराने कर्मचारियों (वार्ड बॉय, ड्राइवर, गार्ड) की छंटनी कर दी गई, जो पिछले कई महीनों से बेरोजगार हैं.