गाजियाबाद में कूड़ा प्लांट के विरोध के दौरान पुलिस ने जिस लड़को को गिरा-गिरा मारा, उन चिराग त्यागी का दर्द जानिए
ADVERTISEMENT
Chirag Tyagi Interview Ghaziabad: "मारना है तो मार लो, पर झुकेंगे नहीं!" गाजियाबाद के लोनी में पुलिस की बेरहमी का शिकार हुए चिराग त्यागी ने कैमरे पर सुनाई आपबीती. देखिए कूड़ा प्लांट के खिलाफ क्यों उबला है गांव.
Chirag Tyagi Interview Ghaziabad: गाजियाबाद के मीरपुर हिंदू गांव में कूड़ा प्लांट (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट) के विरोध के दौरान पुलिस लाठीचार्ज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक को पुलिस खेतों में घेरकर पीटती नजर आ रही थी. यूपी Tak की टीम ने पीड़ित युवक चिराग त्यागी से बात की है. चिराग ने बताया कि वह गेहूं के खेत में गिर गया था, जिसके बाद पुलिस वालों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और लाठियां बरसानी शुरू कर दीं. पुलिस वालों ने उसे गालियां दीं और कहा कि तेरा धरना निकाल देंगे, या तो घर चला जा नहीं तो आज मार देंगे.