लेटेस्ट न्यूज़

RBI Assistant Recruitment 2026: RBI में असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती आज से शुरू, ऐसे भरें फॉर्म

RBI Assistant Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

RBI Assistant Recruitment 2026: देश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा मौका है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 8 मार्च 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.