बुलंदशहर में नमाज पढ़ने से रोकने का आरोप लगाकर CO विकास चौहान से भिड़े पूर्व MLA चौधरी होशियार सिंह, हंगामे के बीच पुलिस अधिकारी को जोड़ने पड़े हाथ!
SP leader vs police: बुलंदशहर के जहांगीराबाद में ईदगाह मस्जिद के बाहर नमाज को लेकर बड़ा बवाल हो गया. नमाजियों की शिकायत पर सपा के पूर्व विधायक होशियार सिंह और सीओ विकास चौहान के बीच तीखी नोकझोंक हुई. हंगामे के बीच पुलिस को हाथ जोड़कर मामला शांत कराना पड़ा.
ADVERTISEMENT

Bulandshahr News
SP leader vs police: बुलंदशहर के जहांगीराबाद इलाके में ईदगाह मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने से रोकने के आरोप को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और पुलिस उपाधीक्षक (CO) के बीच जमकर नोकझोंक हो गई. नमाजियों की शिकायत पर भड़के पूर्व विधायक चौधरी होशियार सिंह और जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोरा ने सीओ विकास चौहान पर प्रशासनिक मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्हें आड़े हाथ ले लिया. देखते ही देखते वहां मौजूद भीड़ ने भी पुलिस के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी. स्थिति को बिगड़ता देख सीओ को खुद हाथ जोड़कर मामले को रफा-दफा करना पड़ा.
