मुजफ्फरनगर में पाकिस्तान से जुड़े स्लीपर सेल नेटवर्क का भंडाफोड़, यूपी में ATS-STF ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
Muzaffarnagar News: यूपी एटीएस और एसटीएफ ने एक बड़े ऑपरेशन में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े स्लीपर सेल नेटवर्क का खुलासा किया है. मुजफ्फरनगर के गगनदीप उर्फ गुर सिंह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. जिसमें पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े स्लीपर सेल मॉड्यूल का खुलासा हुआ है. यूपी एटीएस और एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें मुजफ्फरनगर का रहने वाला गगनदीप उर्फ गुर सिंह भी शामिल है. इस कार्रवाई के बाद उसके गांव शाहपुर (थाना रामराज क्षेत्र) में हलचल मच गई है और पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है.
