UPTak Baithak Logo

Meerut SP City Viral Video: एसपी विनायक भोसले का तगड़ा एक्शन, गैंगस्टर सलमान के घर जाकर दी ऐसी चेतावनी कि सब दंग रह गए

ADVERTISEMENT

मेरठ में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने गैंगस्टर सलमान के घर पहुंचकर सख्त चेतावनी दी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए. उन्होंने साफ कहा कि अपराधियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी और गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे.

social share
google news

Meerut News: मेरठ में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने साफ संदेश दिया है कि जिले में शांति और सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने गैंगस्टर सलमान के घर पहुंचकर सीधे तौर पर कड़ी चेतावनी दी और स्पष्ट किया कि अपराधियों, चाहे वे बड़े गैंगस्टर हों या छोटे अपराधी, किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी. इस कार्रवाई को पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा बताया जा रहा है.