यूपी में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास भी कर पाएंगे अप्लाई
UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही (Excise Constable) के 722 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी.
ADVERTISEMENT

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी डिपार्टमेंट में शामिल होकर पुलिस विभाग का हिस्सा बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल (आबकारी सिपाही) के 722 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है. इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा. आयोग की ओर से जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
