SSB Constable Vacancy 2026: SSB में कॉन्स्टेबल जीडी के 50 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास इस डेट के पहले करें अप्लाई
SSB Constable Vacancy 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी के 50 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से 20 जून 2026 तक चलेगी.
ADVERTISEMENT

SSB Constable Vacancy 2026: देश की सुरक्षा में अपना योगदान देने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) के कई खाली पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का सिलेक्शन कॉन्स्टेबल जीडी के पदों पर किया जाएगा. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने का यह एक अच्छा मौका है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है. बता दें कि उम्मीदवार अपना आवेदन 20 जून 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से ही जमा कर सकेंगे.