लेटेस्ट न्यूज़

UP Home Guard Bharti: होमगार्ड के 41424 पदों पर बंपर भर्ती में इन्हें परीक्षा से पहले ही मिल जाएंगे 6 नंबर

उत्तर प्रदेश सरकार ने 41,424 होमगार्ड पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार 17 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया में NCC प्रमाणपत्र, भारत स्काउट और गाइड प्रमाणपत्र, आपदा मित्र प्रशिक्षण और वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राज्य सरकार ने 41,424 होमगार्ड पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवार 17 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.