लेटेस्ट न्यूज़

प्रचार में 1.25 लाख का खर्च और फंड करोड़ों में... यूपी में ग्राम प्रधान चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले ये जरूरी बात जान लें

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद पर एक उम्मीदवार अधिकतम 1 लाख 25 हजार रुपये खर्च कर पाएगा। खबर में आप जानिए चुनाव जीतने के बाद एक उम्मीदवार को 5 साल तक कितना फंड मिलता है.

ADVERTISEMENT

UP gram Pradhan
UP Tristariye Panchayat chunav Update
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में साल 2026 में अप्रैल से जुलाई महीने के बीच होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज है. उम्मीदवारों ने अपने-अपने स्तर पर प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के विभिन्न स्तरों के प्रत्याशियों के लिए अधिकतम चुनावी खर्च सीमा निर्धारित कर दी है. ऐसे में आज हम आपको ग्राम प्रधान को लेकर इस बात की तफ्सीली जानकारी देंगे कि चुनाव से पहले उम्मीदवार कितना अधिकतम पैसा खर्च पांएगे. वहीं, आप खबर में यह भी जानिए कि चुनाव जीतने के बाद एक ग्राम प्रधान को 5 साल तक विकास कार्यों के लिए कितना फंड मिलता है?