लेटेस्ट न्यूज़

मार लो, और मार लो... कानपुर में पत्नी रश्मि को पीटती रहीं 2 पड़ोसी महिलाएं, रिकॉर्ड करता रहा पति फिर ये कहानी पता चली

कानपुर के रावतपुर इलाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो पड़ोसी महिलाएं छत पर चढ़कर एक महिला को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटती दिख रही हैं. यह मामला कथित मकान कब्जे के विवाद से जुड़ा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर से पड़ोसियों के बीच कलह और मारपीट का एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है. ये मामला कानपुर के रावतपुर का है. यहां दो पड़ोसी महिलाएं एक महिला को उसकी छत पर चढ़कर लाठी-डंडों, लात-घूंसों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटती नजर आ रही हैं. हैरान करने वाली बात ये भी है कि कि महिला का पति अपनी पत्नी के पिटने के इस पूरे दृश्य को सामने की बिल्डिंग से मोबाइल में रिकॉर्ड करते हुए चिल्लाते नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना कथित रूप से मकान कब्जा करने के विवाद से जुड़ी हुई है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों हमलावर महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ रावतपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है.