लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर पर ध्वजारोहण के बीच पीएम मोदी और सीएम योगी की ये जुगलबंदी देखिए

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में धर्म ध्वज फहराया गया. पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ एक साथ मौजूद रहे, जिससे दोनों के बीच मजबूत तालमेल और नेतृत्व का प्रदर्शन हुआ.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर मंगलवार को विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में धर्म ध्वज फहराया गया. इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ नजर आए. पूरे कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच शानदार तालमेल और जुगलबंदी देखने को मिली. इससे विपक्ष की उन आलोचनाओं की धार भी कुंद पड़ी कि यूपी सरकार और केंद्र सरकार के बीच डबल इंजन ठीक से काम नहीं करता है. पूरे कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी पीएम मोदी के साथ बने रहे. आयोजन से पहले भी सीएम योगी ने अयोध्या का दौरा कर ये सुनिश्चत किया था कि कोई कमी न रह जाए. सीएम योगी की इस मेहनत का नतीजा भी देखा. अयोध्या में इस तरह की शानदार व्यवस्था की गई कि पूरे आयोजन के दौरान कोई बाधा तो नहीं ही आई बल्कि भव्यता की चहुंओर चर्चा छाई हुई है.