बिजनौर में RSS के जिला कार्यवाह विपिन चौहान के घर सोहेब ने साथियों संग मिल किया अटैक, फायरिंग के वक्त ऐसे बची जान
Bijnor News: बिजनौर के धामपुर में RSS जिला कार्यवाह के घर पर हमला और लूट. सोहेब नामक युवक पर लगा घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात.
ADVERTISEMENT

Bijnor News
बिजनौर के धामपुर में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरएसएस के जिला कार्यवाह के घर पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने हमला बोल दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.