लेटेस्ट न्यूज़

SAIL में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए निकली बड़ी भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी वाली इस जॉब के लिए ऐसे करें अप्लाई

SAIL Vacancy 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने 2026 में यंग प्रोफेशनल के 48 पदों पर भर्ती निकाली है. यह वैकेंसी दुर्गापुर, IISCO और अलॉय स्टील प्लांट के लिए है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

SAIL Vacancy 2026: अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती दुर्गापुर स्टील प्लांट, IISCO स्टील प्लांट और अलॉय स्टील प्लांट में की जाएगी. इस भर्ती के तहत कुल 48 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी SAIL की आधिकारिक वेबसाइट के करियर पोर्टल पर जाके अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 6 जून 2026 तय की गई है.