Mathura News: बकरीद पर अलर्ट मोड में दिखा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने शाही ईदगाह का किया निरीक्षण
Mathura Police Administration News: जिले में बकरीद का त्योहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण कर अफवाहों से बचने और भाईचारा बनाए रखने की अपील की, साथ ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura Bakrid News: बकरीद पर्व के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा थाना गोविन्दनगर क्षेत्रान्तर्गत शाही ईदगाह मस्जिद एवं आसपास के क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया.
