शराब के नशे में KISS कर रहे थे बागपत के राजीव, विपिन, कपिल और विकास... हर की पैड़ी पर खूब हुई अश्लील बदतमीजी!
Haridwar Ganga Viral Video: हरिद्वार की हर की पैड़ी पर यूपी के चार युवकों ने शराब के नशे में अश्लील हरकतें कर हंगामा मचा दिया. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चारों को बीच गंगा से पकड़ लिया. चालान और माफी के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
ADVERTISEMENT

Haridwar Video Viral
UP Boys Viral Video: हरिद्वार में यूपी के बागपत से आए चार युवकों ने शराब के नशे में अश्लीलता की सारे हदें पार कर दीं. शराब के नशे में चारों आरोपी युवक हर की पैड़ी पर स्नान के दौरान एक दूसरे को किस करते हुए अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दिए. इस घटना का वीडियो वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बनाकर शेयर कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया. हरकत में आई हरिद्वार पुलिस ने बीच गंगा में तैर रहे चारों हुड़दंगबाजों को धर दबोचा. हालांकि चालान काटने और माफी मांगने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.