UPTak Baithak Logo

Sitapur Education Scam: GNM एडमिशन के नाम पर 4.80 लाख की ठगी, फर्जी ID देकर छात्राओं को बनाया शिकार

Sitapur News: लखीमपुर की दो युवतियों ने जीएनएम प्रवेश के नाम पर 4.80 लाख रुपये की ठगी की शिकायत डीएम से की; पुलिस ने आरोपी को 151 में चालान किया। पीड़िताओं ने कहा, इससे पैसा वापस नहीं आएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.

ADVERTISEMENT

Sitapur News
Sitapur News
social share
google news

Sitapur Fraud Case: सीतापुर और लखीमपुर खीरी की दो युवतियों ने जीएनएम कोर्स में प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर से की है. शिकायत के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शांतिभंग की धारा 151 में कार्रवाई की है. हालांकि पीड़िताओं का कहना है कि इससे उनके रुपये वापस नहीं मिलेंगे. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.