प्रयागराज में भर्ती परीक्षाओं के कथित घोटालों पर बड़ा बवाल, SSC GD और लेखपाल परीक्षा को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा
ADVERTISEMENT
Prayagraj Student Protest: प्रयागराज में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों ने आंदोलन तेज कर दिया है. छात्र नेता आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में 29 मई को कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया गया है. छात्रों की मांग है कि लेखपाल और एसएससी जीडी परीक्षा का री-एग्जाम हो, स्कोर कार्ड जारी किए जाएं और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए.
Prayagraj Student Protest: प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों ने हाल के दिनों में हुई विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के आरोपों को लेकर आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है. पुलिस दरोगा भर्ती, लेखपाल भर्ती और एसएससी जीडी परीक्षा को लेकर छात्रों के बीच लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है. इसी को लेकर छात्र नेता आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने एकजुट होकर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है. इसके तहत 29 मई को शाम 6 बजे प्रयागराज के मनमोहन पार्क, कटरा में कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया गया है. छात्रों का कहना है कि यह आंदोलन उन युवाओं की लड़ाई है जो पारदर्शी, निष्पक्ष और ईमानदार भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं और अपने अधिकारों के लिए मजबूती से खड़े हैं.
