UPTak Baithak Logo

मेरठ में बेबस भांजी की आखिरी पुकार... 'मामा, मुझे यहां से ले जाओ, ये लोग मार देंगे' और सच हो गया खुशी का वो डर

Meerut Daughter Murder Case: मेरठ के भावनपुर में कलयुगी पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी खुशी की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया. मृतका की कॉल रिकॉर्डिंग से खुला राज, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार.

ADVERTISEMENT

Meerut Daughter Murder Case
Meerut Daughter Murder Case
social share
google news

Meerut Daughter Murder Case: मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र की गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाली खुशी और उसका भाई राधे अपनी सौतेली मां और पिता के जुल्मों को खामोशी से सहते आ रहे थे. अक्सर उनके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाता था. सोमवार की रात खुशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पिता कपिल ने अपनी करतूत को छिपाने के लिए आनन-फानन में मंगलवार को ही गढ़मुक्तेश्वर ले जाकर बेटी के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया.