पेपर अपने आप सॉल्व हो जाते हैं...SSC GD लीक परीक्षा को लेकर अंकित सर ने कर दिया ये बड़ा दावा
ADVERTISEMENT
SSC GD Exam Scam: SSC GD परीक्षा में कथित ऑनलाइन हैकिंग और तकनीकी धांधली के आरोपों ने भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ईश्वर प्रसाद नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां कई परीक्षा लैब्स और कथित नेटवर्क की जांच में जुटी हैं.
SSC GD Exam Scam: हाल ही में SSC GD की ऑनलाइन परीक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर कथित हैकिंग और तकनीकी धांधली के आरोप सामने आए हैं, जिसने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दावा किया जा रहा है कि ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के दौरान कई परीक्षा लैब्स में सेटिंग के जरिए उम्मीदवारों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया. आरोपों के अनुसार कुछ स्थानों पर ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसमें उम्मीदवार केवल कंप्यूटर के सामने बैठा रहता था और सिस्टम के माध्यम से उत्तर स्वतः चयनित किए जाने या नंबर बढ़ाने जैसी गतिविधियां होती थीं. बताया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में बड़ी संख्या में लैब्स का इस्तेमाल किया गया, जिनकी जांच अब एजेंसियों के रडार पर है.