लेटेस्ट न्यूज़

अमरोहा में रामायण पाठ के बीच मंदिर परिसर में घुसा तेज रफ्तार डंपर, एक झटके में उजड़ गए कई परिवार

ADVERTISEMENT

Amroha Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा के चकछावी गांव में रामायण पाठ के दौरान एक बेकाबू डंपर मंदिर परिसर में घुस गया, जिससे तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

social share
google news

Amroha Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां अमरोहा देहात के चकछावी गांव में मंदिर परिसर के अंदर चल रहे रामायण पाठ के दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर श्रद्धालुओं के बीच घुस गया. इस दर्दनाक घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल फैल गया.