लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव का बड़ा हमला... स्क्रीन पर राजा भैया, बृजभूषण सिंह के नाम की लिस्ट चलाकर पूछ दिया ये सवाल

UP Political News: यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में देखें तीन बड़ी खबरें. अखिलेश यादव ने कथित फेक एनकाउंटर को पीडीए से जोड़कर सरकार पर साधा निशाना, बाहुबलियों की सूची की सार्वजनिक और मीडिया में प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav News
Akhilesh Yadav (Photo @samajwadiparty/ X)
social share
google news

UP Political News: यूपी Tak का खास शो 'आज का यूपी' उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक हलचलों का सबसे सटीक विश्लेषण करता है. 'आज का यूपी' के इस विशेष अंक में राज्य की तीन बड़ी और अहम खबरों का विस्तार से विश्लेषण किया गया है. पहली बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा यूपी में हुए कथित 'फेक एनकाउंटर' के मुद्दे को सीधे 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) से जोड़कर सरकार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से जुड़ी है. दूसरी बड़ी खबर में, अखिलेश यादव ने प्रदेश के टॉप बाहुबलियों और बड़े अपराधियों की एक सूची सार्वजनिक करते हुए सरकार से उनके आपराधिक मुकदमों पर जवाब मांगा है. वहीं तीसरी बड़ी खबर के तहत, अखिलेश यादव ने मीडिया संस्थानों और संपादकों के बीच 'पीडीए' समाज के प्रतिनिधित्व को लेकर एक चौंकाने वाला डेटा पत्रकारों के ही सामने स्क्रीन पर प्रदर्शित किया है.