जौनपुर में रवि यादव का एनकाउंटर होते ही अखिलेश यादव ने भी दे दिया तगड़ा रिएक्शन
ADVERTISEMENT
Jaunpur Ravi Yadav Encounter: जौनपुर में रवि यादव के एनकाउंटर ने विवाद पैदा कर दिया है। परिवार ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताया है और राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Jaunpur Encounter News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई एक कथित मुठभेड़ ने राज्य में बड़ा सियासी बवाल खड़ा कर दिया है. 1 मई को दूल्हे (आजाद बिंद) की हत्या के मामले में एक लाख रुपये के इनामी आरोपी रवि यादव के एनकाउंटर पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं. मृतक रवि के परिजनों ने पुलिस पर 'जाति' देखकर फर्जी एनकाउंटर करने का सीधा आरोप लगाया है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस मुद्दे पर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया है. इस एनकाउंटर ने एक बार फिर सुल्तानपुर के मंगेश यादव एनकाउंटर जैसी राजनीतिक गर्माहट पैदा कर दी है, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या अखिलेश यादव इस मामले में भी बड़ा मोर्चा खोलने जा रहे हैं.
