अखिलेश यादव व पुलिस अधिकारी डॉक्टर संसार सिंह का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जानिए पोस्टिंग को लेकर सपा प्रमुख ने क्या कहा था कि सब रह थे गए हैरान
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और एक पुलिस अधिकारी का एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Police Officer Sansar Singh Video Viral: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और एक पुलिस अधिकारी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. इस वायरल वीडियो में अखिलेश यादव एक पुलिस अफसर को अपने पास बुलाते हैं और बेहद तंजिया लहजे में पूछते हैं, 'एडिशनल साहब, मैंने आपकी बात मानी कि नहीं मानी?' इस पर वह अधिकारी भी 'हां' कहते नजर आते हैं. इसके तुरंत बाद अखिलेश यादव वहां मौजूद मीडियाकर्मियों की तरफ मुड़ते हैं और चुटकी लेते हुए कहते हैं, 'इनका परिचय आप लोग नहीं जानते होंगे... इनका परिचय या तो हम जानते हैं या ये जानते हैं. बताओ, हम जानते हैं... पुराना वाला भी हम जानते हैं और पुरानी वाली पोस्टिंग भी जानते हैं.' इस वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इस पूरी बातचीत और 'पुरानी पोस्टिंग' के पीछे की असली कहानी क्या है.