यूपी में निवेशकों के लिए योगी सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, बदलने वाली है प्रदेश की तस्वीर
ADVERTISEMENT
Uttar Pradesh Investment: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के तहत भूमि आवंटन पत्र वितरित करते हुए उत्तर प्रदेश को निवेश और उद्योग के लिए सबसे बेहतर राज्य बताया.
Uttar Pradesh Investment: उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के तहत निवेशकों को भूमि आवंटन पत्र वितरित किए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर निवेशक का स्वागत है और सरकार उन्हें बेहतर सुविधाएं तथा सुरक्षित कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, रेल, एयर और जलमार्ग जैसी मजबूत कनेक्टिविटी के कारण उत्तर प्रदेश तेजी से निवेश का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है, जिससे आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.