लेटेस्ट न्यूज़

स्विमिंग पूल में युवक को 2 मिनट तक पानी में डुबोकर मार डाला? संभल से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने

Sambhal Swimming Pool Murder: उत्तर प्रदेश के संभल में 18 वर्षीय सोहिल की स्विमिंग पूल में कथित तौर पर डुबोकर हत्या. आरोपी ने 2 मिनट तक पानी में दबाए रखा, लाइव सीसीटीवी फुटेज आने के बाद नखासा थाना पुलिस जांच में जुटी.

ADVERTISEMENT

Sambhal Swimming Pool Murder
Sambhal Swimming Pool Murder
social share
Google CTA

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के सलारपुर कला गांव में बने एक स्विमिंग पूल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पीपली रहमापुर मिलक इलाके का रहने वाला 18 साल का सोहिल सलारपुर कला गांव में बने स्विमिंग पूल में नहाने गया था. आरोप है कि वहां नहाने के दौरान गांव के ही एक अन्य युवक ने सोहिल को पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया. शुरुआत में इस घटना को सामान्य डूबने का मामला समझा जा रहा था, लेकिन जब परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला सच सामने आ गया.