उन्नाओ में अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक साथ इतने लोगों की चली गई जान
ADVERTISEMENT
Unnao Bus Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 19 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.
Unnao Bus Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया. औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और अचानक रेलिंग से टकराकर पलट गई, जिसके बाद बस में फंसे यात्रियों ने बाहर निकलने के लिए शीशे तोड़ने शुरू कर दिए. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया.