बकरीद पर ईंट का जवाब पत्थर से देंगे... कासमंडी किले पर हनुमान चालीसा की चेतावनी देने वाले सूरज पासी कौन?
लखनऊ के मलीहाबाद में कासमंडी किले को लेकर विवाद गहराया. लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने प्राचीन शिव मंदिर और महाराजा कंसा पासी के किले पर बकरा ईद को लेकर प्रशासन को दी चेतावनी.
ADVERTISEMENT

Lucknow Kasmandi Dispute
Lucknow Kasmandi Dispute: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलीहाबाद में स्थित कासमंडी किले को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. इस स्थल पर पासी समाज और मुस्लिम पक्ष के बीच दावों को लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है. पासी समाज का दावा है कि यह उनके पूर्वज महाराजा कंसा पासी का ऐतिहासिक महल है, जहां प्राचीन शिव मंदिर मौजूद है. वहीं, दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष इसे मस्जिद और मकबरे की जगह बता रहा है. इस पूरे विवाद के बीच 'लाखन आर्मी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आया है, जो इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं. आंदोलन की अगुवाई कर रहे सूरज पासी ने प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि वे लोग वहां बैठकर हनुमान चालीसा करेंगे. खबर में आगे जानिए कौन हैं सूरज पासी?